आप सांसद संजय सिंह मानसून सत्र के लिए निलंबित

रणघोष अपडेट. देशभर से 

मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए संसद में हो रहे हंगामे के बीच सोमवार आप सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। मणिपुर में हिंसा को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच संसद में गतिरोध बना हुआ है। विपक्षी दल मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहे हैं तो सत्ताधारी बीजेपी के सांसद राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हिंसा का मुद्दा उठा रहे हैं। सुबह 11 बजे एक घंटे के लिए स्थगित होने के बाद दोपहर में जब राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो सभापति ने प्रश्नकाल शुरू करने की अनुमति दी। कई विपक्षी सांसदों ने मणिपुर में हिंसा पर लंबी चर्चा की मांग करते हुए नियम 267 के तहत नोटिस दिया था। उन्होंने यह भी मांग की कि प्रधानमंत्री सदन में आकर बयान दें और चर्चा शुरू करें। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस पर जबर्दस्त हंगामा हुआ।