राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत जम्मू- कश्मीर का दौरा करने के बाद नागपुर पहुंचे। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उहोंने कहा कि आर्टिकल 370 के हटने से सभी प्रदेशवासियों के लिए विकास के रास्ते खुल गए हैं, प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि अभी तक घाटी में आर्टिकल 370 के बहाने जम्मू और लद्दाख के लोगों के साथ भेदभाव होता था, जो अब खत्म हो गया है।संघ प्रमुख ने कहा कि वो हाल ही में जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने प्रदेश की वर्तमान स्थिति को देखा। मोहन भागवत ने कहा कि आर्टिकल 370 के हटने से सभी प्रदेशवासियों के लिए विकास के रास्ते खुल गए हैं, प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं।