एक फोन आते ही एनएसएस स्वयंसेवको ने नागरिक अस्पताल में किया रक्तदान

कोरोना महामारी में आम नागरिकों और अस्पताल में भर्ती मरीज़ों को ख़ून की कमी से ना जूझना पड़े। इसके  लिए इंदिरा गांधी विश्विधालय के एनएसएस स्वयंसेवको ने यह निश्चय कर लिया हैं की वह रेवाँड़ी में रक्त की कमी नहीं आने देंगे। इसके साथ साथ एनएसएस स्वयंसेवकों की टीम ज़रूरत मद लोगों तक ऑक्सीज़न,बेड,मास्क,सेनेटाइज़र,राशन आवश्यक दवाइयाँ आदि उपलब्ध कराने में निरन्तर लगी हुई हैं। एनएसएस के स्वयंसेवक योगेश ने बताया कि  उन्हें कल रात रेवाड़ी के सिविल हॉस्पिटल से सूचना मिलती हैं कीं उनके पास O+ तथा B+ रक्त ग्रूप कीं कमी हो गयी हैं ।यह सूचना प्राप्त होते ही एनएसएस के सदस्य अस्पताल पहुंच गए। आईजीयू के समन्वयक डॉ० दीपक गुप्ता सभी स्वयंसेवकों के हौसले को सलाम करते हुए बताते हैं यह वह घड़ी चल रही है जहाँ आम नागरिक भी घर से बाहर  कदम रखने से पहले सौ बार सोचते हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती स्वयंसेवकों को धन्यवाद करते बताती है कि आज प्रत्येक इंसान को एक दूसरे कीं आवश्यकता है। हमारी टीम ने यह साबित कर दिखाया। आईजीयू के कुलपति प्रो. एसके ग़क्खड ने कहा जब राष्ट्रसेवा का जज़्बा हो तो किसी भी विपरीत स्थिति से डरा नहीं करते। हमारी एनएसएस टीम ने यह कर दिखाया। नागरिक अस्पताल से सीटीओ सुरेश यादव ने बताया कि इस करोना कीं घड़ी में रक्त की कमी हर जंगह देखने को मिल रही हैं जिसका एक मुख्यकारण प्राप्त जानकारी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति कोरोना रोकथाम का टीका लगवाता हैं तो वह लगभग तीन महीनो तक रक्तदान नहीं कर सकता कार्यक्रम अधिकारी सुशांत यादव ने कहा कि हमारे स्वयंसेवक नागरिक अस्पताल की हर संभव सहायता के लिए सदेव तैयार हैं।इस रक्तदान में आईजीयू से छात्र अभिषेक,रजत,अंकित,ललित बावल कॉलेज से छात्र कपिल,पंकज,किरपाल,दीपक औरकेएलपी कॉलेज से छात्र मयंक रक्तदान करने पहुंचे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *