नगर परिषद में तत्काल सफाई कर्मियों की भर्ती की जाए: अमित स्वामी

यंगमैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने प्रदेश के स्थानीय निकाय मंत्री अनिज विज, जिलाधीश व नगर परिषद, रेवाड़ी के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि नगर परिषद, रेवाड़ी में काफी समय से सफाई कर्मियों की कमी है और इसे तुरंत आवश्यकतानुसार पूरा किया जाए। अमित स्वामी ने कहा कि इसमें कोई संशय नही कि कोरोना की इस त्रासदी में पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों की तरह ही नगर परिषद के कर्मचारियों व सफाईकर्मियों ने बड़े समर्पण से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं परन्तु नगर परिषद के फैलते दायरे के अनुसार सफाई कर्मियों की काफी कमी है जिसे समय रहते पूरा किया जावे और नये सफाईकर्मियों की भर्ती की जाए। स्वामी ने कहा कि लाकडाऊन के पश्चात इसी संदर्भ और नगर परिषद से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्धों पर वे स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन राय से व्यक्तिगत भेंट करेंगे। जिसके बारे में वे पहले ही उनसे फोन पर वार्तालाप कर चुके हैं। मानसून आने वाला है और इसके लिए नगर परिषद व जन स्वास्थ्य विभाग को अग्रिम तैयारी करनी होगी ताकि शहर में पानी की निकासी व साफ सफाई का पूरा प्रबन्ध हो, पानी जमा न हो व किसी अन्य बीमारी का सामना शहरवासियों को ना करना पड़े जिसके लिए वे दोनो ही विभागों को अवगत करवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *