पर्यावरण को स्वस्थ व हरा भरा रखने के लिए एचडीएफसी बैंक की तरफ से मंगलवार रेवाडी में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने अपने हाथों से श्रीमती शांति देवी लॉ कॉलेज, कॉलेज ऑफ नर्सिंग व एमबीए कॉलेज में पौधारोपण किया। इस मौके पर राव ने पौधारोपण की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़-पौधों के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निंदा की जाती है। उन्होंने कहा कि पेड पर्यावरण को शांत रखते हैं। वे गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं। चिरंजीव राव ने कहा कि जैसा की ज्ञात को बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण वातावरण अशुद्ध होता जा रहा है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए इसे अनुकूल बनाने के संकल्प के लिए पौधा रोपण अति आवश्यक है। वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद किया जाए और सोलर एनर्जी जैसी इको फ्रेंडली चीजों को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाया जाए। कुछ दशकों से हमारा पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। जिससे इस पर रहने वाले जीव-जंतु, जलवायु समेत सभी चीजें प्रदूषित हो रही है। जिससे सबके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। चिरंजीव राव ने अपील की हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारी अनिश अग्रवाल, अखिल चौधरी व मनिष जोशी ने भी पौधारोपण कर उनके संरक्षण का आहवान किया।