एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाया पुलवामा शहीद दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी में पुलवामा शहीद दिवस मनाया गया । जिसमें अभाविप राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पण व दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । जिला कार्यालय मंत्री व जिला मीडिया संयोजक योगेश भारद्वाज ने बताया कि जवानों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। छात्र तरुण ने बताया कि पुलवामा अटैक को आज 3 वर्ष हो गए हैं परंतु आज भी वे सभी शहीद हमारे दिलों के अंदर है और हमेशा हमारे दिल में रहेंगे । छात्रा एकता ने बताया किहमारे देश के वीर जवान जो अपने देश की रक्षा के  लिए मर मिटने की प्रतिज्ञा लिए बिना डरे घबराए अपना फौलादी सीना ताने, बिना एक कदम पीछे हटाते हुए दुशमनो की गोलियों से से सामना करने की ताकत के साथ, और वक़्त आने पर सीने पर गोली खाने का कलेजा सिर्फ भारतीय सेना के जवानों के पास है । इस मौके पर आशु ,बिंदिया ,अंजलि, एकता ,जया ,सिमरन, तरुण, गौरव, महेश, आशीष यादव, बलजीत यादव, चेतन, हर्षित, मोनू, नीरज, सुमित, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *