कोसली में माइक्रो कैंप का आयोजन 17 को : एसडीजेएम

उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण कोसली द्वारा हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के निर्देशानुसार 17 फरवरी को प्रात: 10 बजे से सांय 3 बजे तक उपमंडल न्यायिक परिसर कोसली में माइक्रो कैंप का आयोजन किया जाएगा।    उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं चेयरमैन उपमंडल विधिक सेवाएं प्राधिकरण मीनाक्षी यादव ने बताया कि इस माइक्रो कैंप में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आधार कार्ड, वोटर कार्ड, समाज कल्याण विभाग,श्रम विभाग और बैंकिंग से संबंधित योजनाओं से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कैम्प में कोविड -19 से बचाव के लिए जारी नियमों की कड़ाई से पालना की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *