देशभर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। पार्टी की तरफ से यह जानकारी दी गई है। जांच की जा रही है कि आखिर किस कारण ये चैनल डिलीट हुआ है। अभी के लिए कांग्रेस ने यूट्यूब और गूगल दोनों से संपर्क साधा है और अपने चैनल को फिर रीस्टोर करने की बात कही है। कांग्रेस पार्टी ने खुद यह जानकारी ट्वीट करके दी है। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से बताया कि कांग्रेस सोशल मीडिया टीम ने कहा कि हमारा यू-ट्यूब चैनल ‘इंडिनय नेशलन कांग्रेस’ बंद कर दिया गया है। हम इसे ठीक कर रहे हैं और गूगल और यूट्यूब की टीमों के लगातार संपर्क में हैं। साथ ही कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि इसका क्या कारण है। तकनीकी गड़बड़ी या कुछ और है। जल्द ही वापस लौटने की उम्मीद है।