कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जम्रदिन विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गरीबों जरूरतमंदों को खाद्द साम्रगी वितरित कर अनोखे तरीके से मनाया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने कोरोना को देखते हुए अपना जन्म सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। सभी कार्यकर्ता अपनेअपने क्षेत्र में उन सभी जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे जो अपने परिवार का भरण पोषण करने और उपचार संबंधित समस्याओं से परेशान हैं। चिरंजीव राव ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पौधा वितरित किया और सभी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। चिरंजीव राव ने कहा कि राहुल गांधी किसानों की सच्चे मसीहा हैं। जो किसानों के हित में देश में भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आए। आज के दिन कोई भी सरकार किसानों की मर्जी के बिगैर उनकी जमीन की तरफ देख भी नही सकती। इस मौके पर जिला कोर्डिनेटर नरेश शर्मा, हरीश सैनी, पार्षद दलीप माटा, पार्षद सुरेश शर्मा, पार्षद नरेश हजारीवास, अमृतकला टिकाणिया, सरोज भारद्वाज, शेर सिंह वर्मा, बिल्लु सरपंच मीरपुर, डॉ.रामफल, धनीराम प्रजापत, गजराज चेयरमैन, नरेश शर्मा ब्लाक समिति मेम्बर, देवकी नंदन, नरेश यादव हांसाका, कुलदीप यादव माजरा श्योराज, सुरेश यादव पूर्व चेयरमैन, मुकेश ठाकुर, रामअवतार पूर्व चेयरमैन, दयाकिशन खोला, कर्मवीर सोनी, प्रकाश रावत, डा विपिन शर्मा, कैलाश सैनी इत्यादि मौजूद रहे।