शादी की सालगिरह पर स्कूल मुख्याध्यापक डॉ. महेश कुमार ने चलाया पौधारोपण अभियान

सेक्टर 4 निवासी डॉ महेश कुमार , मुख्याध्यापक राजकीय कन्या उच्च  विद्यालय , पुंसिका ( रेवाड़ी ) ने अपनी शादी की सालगिरह  पर विद्यालय में वृक्षारोपण कर प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है उन्होंने जन्मदिन , शादी की वर्षगांठ जैसे शुभ अवसरों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया   पर्यावरण प्रेमी डॉ महेश कुमार हर वर्ष बरसात के मौसम में सैकड़ों पौधे लगाकर उनका संरक्षण सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने बताया कोरोना  महामारी ने हमें अहसास करा दिया है कि पर्यावरण संरक्षण कितना  जरूरी है। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज कुमार, मौलिक  मुख्याध्यापक राजेश कुमार , प्रवक्ता हर्ष कुमार , मुकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने इस अनूठी पहल  सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *