कायदे से इन तस्वीरों को देखने के बाद दो गज दूरी वाली अपील को खत्म कर देना चाहिए, यह कोरोना के नाम पर मजाक है

पता नहीं क्या सोचकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए झुंड बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। हम कुछ नहीं कहते। ये फोटोग्राफ बेशक मीडिया कवरेज में वाही वाही दिलाए हकीकत में यह कोरोना मिशन को लेकर नजर आने वाली गंभीरता के साथ मजाक है। एक तरफ मोबाइल में, स्पीकर में, भाषणों में दो गज की दूरी पर जोर दिया जा रहा है। चिल्ला चिल्लाकर कहा जा रहा है वहीं इसकी पालना नहीं हो रही है।  नाहड़ सीएचसी में यह तस्वीरें खुद बयां कर रही है। साथ ही प्रेस नोट में डॉक्टर्स एवं आयोजनकर्ता कह रहे हैं कि दो गज दूरी बनाकर रखे और जल्दबाजी में भीड़ एकत्र ना करें। हो रहा है उलटा।  भाजपा मीडिया प्रभारी विजेंद्र यादव ने नाहड़ सीएससी पहुंचकर डॉक्टर सुरेंद्र यादव व उनकी टीम को फ्रूट्स, सैनिटाइजर, मास्क, प्रशंसा पत्र व स्मृति  देकर सम्मानित करते हुए कहा कोरोनाने बता दिया की डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व मेडिकल स्टाफ़ ही धरती के भगवान है । कोरोना से जंग में सभी लोग घरों में रहने तक सीमित है। उनके बारे में सोचिए, जो बिना थके वायरस के हर पीड़ित व्यक्ति  को ढूंढ़ने और ठीक करने का जिम्मा लिए डटे हुए हैं। डॉ सुरेन्द्र खुद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और 10 दिन में वापस लौट कर ड्यूटी ज्वाइन कर ली। अपनी हर तकलीफ भूलकर करोना की लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर अप्पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेंद्र यादव  ने बताया कि सीएससी नाहड़ में  वैक्सीनेशन व  कोविड-19 के  टेस्ट कराए जा रहे हैं। उन्होंने  लोगों से अपील की कि ज्यादा ज्यादा टेस्ट कराएं ज्यादा ज्यादा कोविड-19 वैक्सीनेशन का इंजेक्शन लगवाए और 2 गज की दूरी बनाएं। वैक्सीनेशन और सैंपलिंग के दौरान कोविड-19 नियम का पालन करें व संयम बनाकर रखें ।जल्दबाजी में भीड़ एकत्र ना करें। स्वास्थ्य कर्मी की बात माने और उनका सहयोग करें। नहीं तो वहां पर आपके पॉजिटिव होने का खतरा बना रहता है।मास्क का प्रयोग करें। बिना वजह घरों से ना निकले ताकि इस महामारी से बचा जा सके।इस मौके पर डॉक्टर अमन यादव एसएमओ गुरावड़ा, डॉ राजीव कोविड-19 इंचार्ज नाहड़, डॉ मंजू डॉ प्रीति, डॉक्टर सचिन,डॉ मोनिका,डॉ सुमन,जयवीर सिंह, सुरेंद्र, नमिता, सुमन, दिनेश, राजेश ,अनीता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *