कोरोना हो जाए कोई दिक्कत नहीं, फोटो में चेहरा आना चाहिए, रक्तदान शिविर की यह तस्वीर ही बता रही है

28BJYM1

या तो कोरोना से बचने के लिए दो गज दूरी मास्क जरूरी का मैसेज गलत है या फिर हमारे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में यह जबरदस्त आत्मविश्वास है कि यह वायरस उन्हें छू नहीं पाएगा। लिहाजा समझ में नहीं आ रहा कि जिस वायरस से पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया उसका असली मकसद क्या है। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा रेवाड़ी द्वारा जिले में रक्त की आपूर्ति के लिए  वार्ड-18 मुक्तिवाड़ा के सामुदायिक भवन में कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह यादव (विधायक कोसली) द्वारा किया गया तथा विशिष्ट अतिथि मा. हुकुमचंद यादव (भाजपा जिलाध्यक्ष रेवाड़ी) द्वारा सभी रक्तदाताओं को समृति चिहन प्रदान किये गए। वही मनीष गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा रेवाड़ी ने रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किये। रक्तदान शिविर के संयोजक रविंद्र गुर्जर ने सभी को अधिक से अधिक रक्त दान करने के लिए प्रेरित किया। इस रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, सुनील ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, भाजपा नेता बलजीत यादव, दीपा भारद्वाज, भाजयुमो जिला महामंत्री देवेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष चमनलाल, सतेन्द्र यादव, सचिन सैनी, लोकेश पंडित, जिला सचिव मोहित यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन गुप्ता, जिला आई.टी. प्रमुख जितेन्द्र यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य दयाराम यादव, करण जैन, राकेश यादव, जितेश अग्रवाल व यश जिंदल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *