काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक, अश्लील कंटेंट का लिंक पोस्ट

काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर ने अश्लील कंटेंट का लिंक पोस्ट किया है। करीब 15 मिनट पहले जानकारी मिलने के बाद विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने कंटेंट हटाने की कार्रवाई शुरू की। मंदिर प्रशासन की ओर से चौक थाने को सूचित किया गया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शरारती तत्वों द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। न्यास द्वारा फेसबुक प्रशासन से संपर्क कर इसे रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। इन साइबर अपराधियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई के लिए साइबर कंप्लेन फाइल किया जाना प्रक्रिया में है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने असुविधा के लिए  खेद व्यक्त किया है।