किशोरी की उड़ान, देश की शान अभियान के तहत किया जागरूक

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

केरी इनग्रेडिएंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल के द्वारा सीएसआर गतिविधि के तहत  गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानेसर, गुरुग्राम  में माहवारी स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को जागरूक किया गया। सेमिनार में , मनोवैज्ञानिक सलोनी सिंगला , डॉ मोनिका यादव,  ने बच्चों से संबोधन करते हुए उन्हें किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव के बारे में संपूर्ण जानकारी दी वो सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने पर जोर दिया वह मासिक धर्म में किन–किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, मासिक में स्वच्छता का महत्व, सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के बाद उसे डिस्पोजल का तरीका, मासिक से जुड़ी भ्रांतियों व मासिक के दौरान होने वाली मुश्किलों और राहत के उपाय बताए। इस कार्यक्रम में केरी इंग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एच आर विभाग के मुख्य राज चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने कंपनी के बारे में जानकारी दी। संस्था के प्रधान सलोनी सिंगला ने विद्यालय के प्रिंसिपल व अन्य मौजूद स्टाफ व कैरी के प्रतिनिधि राज चौधरी का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *