हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार भूपसिंह भारती

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

हिंदी समर्थक मंच गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) के संस्थापक अतर सिंह प्रेमी ने दिसम्बर 2022 में देश के साहित्यकारों से हिंदी साहित्य में सतत रचनात्मक योगदान का ब्यौरा मांगा था, फिर नववर्ष में संस्था द्वारा देश के एक सौ एक साहित्यकारों को हिंदी साहित्य में सतत योगदान देने के लिए उन्हें ‘हिंदी गौरव सम्मान-2022’ प्रदान किया गया। हिंदी साहित्य में सतत योगदान हेतु हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गाँव खालेटा में जन्मे साहित्यकार भूपसिंह भारती को हिंदी गौरव सम्मान-2022 से नवाजा गया। साहित्यकार भूपसिंह भारती रावमा विद्यालय पटीकरा में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं और आदर्श नगर नारनौल में रह रहे हैं। रावमा विद्यालय पटीकरा से प्राचार्या सुमनलता, सुमेरसिंह, नरेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, डॉ सुषमा यादव और बबिता चावला आदि ने बधाई दी।