किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 – जारी प्रेस नोट कांग्रेसी कार्यकर्ता एसडीएम को नायब तहसीलदार सुशील कुमार बता रहे हैं


हिसार में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का शांति पूर्वक तरीके से विरोध कर रहे किसानों पर सरकार के इशारे पर हरियाणा पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग किए जाने के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक जिले में जिला उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल के नाम मंगलवार को ज्ञापन सौंपे गए। इसी कडी में जिला कांग्रेस कमेटी गुरू ग्राम द्वारा भी कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना करते हुए राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।  व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन पंकज डाबर, ओबीसी सैल के राष्ट्रीय महासचिव राहुल यादव, इंद्र सिंह सैनी, कार्यालय प्रभारी अशोक भास्कर, अशोक टांक, हरपाल सिंह तंवर, अमित शर्मा, सुमन सहरावत, रेखा यादव इत्यादि ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित 16 मई, 2021 को कोविड के नियमों को ताक पर रख कर हिसार में एक अस्थाई कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने गए थे। हरियाणा की भाजपाजजपा सरकार ने वैसे तो कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश में लॉकडाऊन धारा 144 लगाई हुई है परंतु प्रदेश के मुखिया ही स्वंय कानून की धज्जियां उड़ा रहें हैं। अगर प्रदेश का मुख्यमंत्री ही कानून के खिलाफ कार्य करेंगे तो प्रदेश की जनता को कोविड के नियमों की पालना के लिए कैसे बाध्य करेंगे।

 समाचार में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को नायाब तहसीलदार बना दिया

कप्तान अजय सिंह यादव कार्यालय से जारी प्रेस नोट में आए दिन नए प्रयोग हो रहे हैं। पहले मनेठी में एम्स का शिलान्यास करने पर जोर दिया गया जबकि यह परियोजना माजरा- भालखी में शुरू होनी है। मंगलवार को रेवाड़ी में कार्यकर्ता फोटो में एसडीएम को ज्ञापन दे रहे हैं जबकि समाचार में नायाब तहसीलदार सुशील कुमार बता रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस नोट में  दड़ौली आश्रम के संचालक स्वामी शरणानंद की मृत्यु की वजह कोरोना पॉजीटिव बताई गई जबकि दिल की बीमारी से उनका देहांत हुआ था। नजरो में आते ही इस बारे में  कार्यालय को अवगत भी कराया जाता है लेकिन यह सिलसिला लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *