कोरोना वैक्सीन के कारण क्या हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है. क्या युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद स्ट्रोक या मायोकार्डिटिस और डीप वेन थ्रॉम्बोसिस जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ा है? ऐसे तमाम सवालों का जवाब मिल गया है. जर्नल वैक्सीन्स में प्रकाशित नई स्टडी में शोधकर्ताओं ने इटली के पेस्कारा प्रांत में कई प्रकार के आंकड़ें जुटाए हैं. स्टडी के बाद रिसर्चर्स का कहना है कि ये तमाम सवालों का एक ही जवाब है- नहीं.
शोधकर्ताओं ने कहा है कि यह केवल अफवाह ही हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है. वैक्सीन के कारण ऐसा कहीं नहीं हुआ है, वैक्सीन के कारण किसी भी गंभीर बीमारी का खतरा नहीं होता है. इटली के बोलोग्ना यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने साफ किया है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के कारण किसी भी गंभीर बीमारी का खतरा नहीं होता है. कई बीमारियों को लेकर जमा किए गए आंकड़ों के अध्ययन से यह निष्कर्ष निकाला गया है. रिसर्चर्स ने हार्ट डिसीज, पल्मोनरी एम्बोलिज्म और थ्रॉम्बोसिस जैसी बीमारियों पर भी लोगों से सवाल पूछे थे.
वैक्सीन लगवाने से खतरा कम होता है, अध्ययन में हुआ खुलासा
इटली के बोलोग्ना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लैंबर्टो मंजोली ने कहा कि वैक्सीन लगवाने वालों को बीमारी का खतरा कम हो जाता है. नई स्टडी में भी यही बात सामने आई है. अध्ययन के नतीजों के अनुसार जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी, उन पर गंभीर बीमारियों का खतरा न के बराबर था. जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई, उन पर खतरा बना हुआ है.