कुपोषण एवं माहवारी पर किशोरियों के लिए उठाया बीड़ा
कई वर्षो से निरंतर समाज में बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न कार्य करती आ रही बावल स्थित निजी जापानी कंपनी कोहिन-फाई द्वारा इस वर्ष भी सी एस आर गतिविधियों के तहत कुपोषण एवं माहवारी स्वस्थ पर ग्रामीण आंगनवाडी एवं सरकारी स्कूलों कि किशोरियों के लिए काम करने का बीड़ा उठाया | समाजसेवी संस्था मोर्निंग ग्लोरी पब्लिक सोसाइटी द्वारा 09.03.2021 को विभिन्न जगह पर यह कार्यक्रम शुरू कर दिए गए | इसी कड़ी में गाँव जलालपुर एवं गाँव रामपुरा में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया | इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामवासियों को कुपोषण के लक्षण व उसके कारण होने वाली बिमारियों से निपटने के बारे में चर्चा की गई | संसाधन व्यक्ति के रूप में आंगनवाडी सुपरवाइजर सुदेश देवी, बवाल पी.एस.सी से डॉ वंदना, डॉ अत्तर सिंह जी, ए.एन.एम. , संस्था की टीम में आई काउंसलर चहक मित्तल, आशा वर्कर बिमल ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी | पेम्पलेट एवं विनाइल शीटों द्वारा एक-एक चीज बताई गई | इस माह के अंत तक विभिन्न स्कूलों एवं विद्यालयों में और भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे | संस्था की प्रधान सलोनी सिंगला ने कम्पनी व महिला एवं बाल=विकास विभाग की पी.ओं. संगीता यादव जी का विशेष आभार प्रकट किया |
