गांव स्तर पर जाकर कोरॉना पीड़ितों की सहायता करने के लिए किया प्रेरित

भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव के अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर, सेवा ही संगठन, के तहत भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गांव में जाकर सेनेटाइजर वी मास्क  बाटेगा , इसी दौरान जिले में दो ब्लड कैंप का आयोजन किया जाएगा और पहले से चल रही सेवा रसोई आगे भी इसी प्रकार चलती रहेगी। इस वर्चुअल बैठक में मुख्य तौर से जिला रेवाड़ी के प्रभारी  संदीप जोशी  ने बताया कि प्रदेश से जल्दी से जल्दी सैनिटाइजर और मास्क  जिले में पहुंचा दिए जाएंगे उन्होंने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस महामारी के दौरान आप सब लोग गांव गांव जाकर कोरॉना पीड़ितों की सहायता करें और इस सेवा संगठन में जुटे रहे इस दौरान जिला के सभी 10 मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए । जिसमें धारूहेड़ा मंडल के प्रभारी यशवंत भारद्वाज महामंत्री, बावल मंडल ईश्वर चनिजा महामंत्री, बीकानेर मंडल अजय पाटोदा उपाध्यक्ष, जाटूसना मंडल राम दत्त भारद्वाज उपाध्यक्ष, खोल मंडल अजय कांटीवाल उपाध्यक्ष, बेरली मंडल अमित यादव उपाध्यक्ष, रेवाड़ी मंडल सुनील ग्रोवर उपाध्यक्ष, गढ़ी बोलनी मंडल भूपेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष, नाहड़ मंडल डॉक्टर सुभाष जिला सचिव, डहीना मंडल विजेंद्र यादव जिला मीडिया प्रभारी सबको जिम्मेदारियां दी गई और इस कार्य को बड़े ही सेवा भाव से करने के लिए कहा गया इस वर्चुअल बैठक में आपदा प्रबंधन कमेटी के सदस्य , मोर्चा के जिला अध्यक्ष, व सभी मंडलों के अध्यक्ष मुख्य तौर से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *