गौरक्षा के लिए मनेठी तहसील के सभी गांवों में टीम का गठन किया जाएगा

रणघोष अपडेट. कुंड  

गौ क्रान्ति मिशन के तत्वाधान में कुण्ड बैरियल( मनेठी) पर  धर्म गौरक्षा के लिये सचिन हिन्दू की अध्यक्षता में युवा गौसेवको  द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया । दिनेश आर्य ने वैदिक मन्त्रो के साथ यज्ञ कराया यज्ञ के बाद अभिषेक यादव की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया , जिसमें सभी की सहमति से चेतन मनेठी को  कुण्ड तहसील की गौरक्षा टीम का सयोंजक बनाया गया

गौसेवक प्रदीप डागर  ने बताया देश , धर्म और गौमाता की रक्षा के लिए  युवाओ से आह्वान किया।

प्रत्येक गांव में जल्द ही गौरक्षा टीम का गठन किया जाएगा।इस अवसर पर महताब , मोनू मनेठी , श्यामू राव , लोकेश , जीतू  , विकाश , दीपराज , मनीष , प्रदीप पटवारी , संदीप , राम भरोसे , लखबीर , अमित, आकाश  आदि गौसेवक उपस्थित रहे