Pappu yadav News: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा में गड़बड़ी के मामले में बिहार के पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सोमवार के साधु संतों के प्रदर्शन में शामिल हुए। मंडी हाउस पर देश भर से सैकड़ों संख्या में साधु संत पहुंचे जिनके समर्थन में पप्पू यादव पहुंच गए। चढ़ावा चोरी मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग का ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने के लिए संत जुटे थे। दिल्ली पुलिस ने जब उन्हें एक जगह भीड़ लगाने से मना किया तो सड़क पर लेट गए। उनके हाथों में तख्तियां दिखीं। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया तस्वीर शेयर करते हुए प्रधान मंत्री पर निशाना साधा।
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तस्वीरों के साथ पप्पू यादव ने लिखा-
चंदा चोर गद्दी छोड़, रामजी के लुटेरे कुर्सी छोड़!
रामविरोधी कालनेमियों के संरक्षक PM को
असली साधु संतों का डर क्यों सता रहा है?
जब-जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है”
इस नारे को फिर PM साहब ने चरितार्थ कर दिया
साधु-संतों के ख़िलाफ भी पुलिस भेज दिया!
मोदी जी आगे आओ,ज्ञापन लो!
पीएम आवास मार्च का प्लान था

सोमवार को अयोध्या राम मंदिर में हुए रामधन गबन मामले में सीबीआई की निगरानी में जांच कराने की मांग को लेकर देश के विभिन्न इलाकों से करीब 5 सौ साधु संत दिल्ली के मंडी हाउस पर जुट गए। बताया जा रहा है कि हनुमानगढ़ी से भी कुछ साधु पहुंचे थे। कई महंत, महामंडलेश्वर, साधु-संत भी इसमें मौजूद थे। पीएम को ज्ञापन देने के लिए जुलूस की शक्ल प्रधान मंत्री आवास की ओर मार्च निकालने वाले थे।दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाला
लोगों की बड़ी तादाद को देखते हुए दिल्ली पुलिस की टीम पहुंच गई। सुरक्षा कारणों से बीएनएसएस की धारा 163 लागू होने के कारण पुलिस ने उन्हें मना किया तो कई संत जमीन पर लेट गए। पूर्णिया सांसद भी जमीन पर लेटकर नारेबाजी करने लगे। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए राम भक्तों के चढ़ावे में सेंध लगाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें डिटेन करके दूसरी दिशा में भेज दिया।
पिछले दिनों पप्पू यादव साधु संतों के टारगेट पर आ गए थे जब उन्होंने संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर दानपात्र से चोरी का नाटकीय प्रदर्शन किया गया था। वे पुजारी की भूमिका में दिखे।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दानपात्र में चढ़ावा डाला तो साधु बने पप्पू यादव ने निकालकर अपनी जेब में रख लिया। इस दौरान उन्होंने श्रीराम की तस्वीर हाथ में रखा था जिसके साथ नेताओं के पैर छूते दिखे। इस घटना के बाद कुछ संत संगठनों ने इसे सनातन धर्म और साधु समाज के पहनावे का अपमान बताकर पप्पू यादव के आवास का घेराव कर दिया। अब इसी मामले में देश के विभिन्न अखाड़ों और संतों के साथ मिलकर पप्पू यादव चढ़ावा गबन के खिलाफ संतों के साथ प्रदर्शन किया।