जल्द ही खुले प्राइमरी स्कूल, निजी स्कूल संचालकों ने की मीटिंग

राज इंटरनेशनल स्कूल में जिला प्रधान रामपाल यादव की अध्यक्षता में हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की मीटिंग आयोजित की गई हैंI बच्चों, अभिभावकों, अध्यापकों और स्कूल संचालकों ने  कक्षा छठीं  से आठवीं तक खोलने पर शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। सभी स्कूलों में कक्षा छठी से 12 वीं तक 90  प्रतिशत से  ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। कुछ स्कूलों में तो 100% तक भी बच्चे आ रहे हैंI फिर सरकार को प्राइमरी स्कूल खोलने में क्या परेशानी हैं I सरकार ने आश्वासन दिया था कि 15 फरवरी 2021 से प्राइमरी स्कूल को भी खोल दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद प्राइवेट स्कूलों ने बच्चो और अभिभावकों को मानसिक रूप से आश्वास्त भी कर दिया था।15 फरवरी 2021 से प्राइमरी स्कूल भी खुलेंगे।15 फरवरी 2021 से प्राइमरी स्कूल नही खुल रहें हैं जिससे बच्चों, अभिभावको, अध्यापको और स्कूल संचालको में ज़बरदस्त आक्रोश हैं। जिला प्रधान रामपाल यादव ने तुरंत प्रभाव से हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की मीटिंग बुलाने का निर्णय लिया हैं। इस बैठक में विशेष रूप से प्राइमरी स्कूल को कैसे खोला जाए उस पर विचार विमर्श करके आगे की रणनीति बनाएंगे।