श्रेष्ठ स्थान पर रहे विद्यार्थियों को किया सम्मानित
एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में शुक्रवार को स्वामी दयानंद जयंति पर समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यार्थियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। विद्यालय के निदेशक जगदेव सिंह यादव ने स्वामी दयानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उसके बाद प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की गई जिसमें सभी सदनों ने अपना बेहतर परिणाम दिखाया। श्रेष्ठ प्ररिणाम में टैगोर सदन से भानूप्रिया, नेहा, महक और प्रवेश की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शिवाजी और रमन सदन की टीम रही इसमें शिवाजी व रमन सदन के प्रतिभागी दिपिका, अंशुका, नितिन, पुनम, पायल, मुस्कान व रोहीत थे। तीसरे स्थान पर अशोका सदन से दिव्या, नेहा , प्रिति व जतिन की टीम नेे प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों से स्वामी दयानन्द के जीवन दर्शन व शिक्षाओं को साझा किया। जगदेव यादव ने बताया कि स्वामी दयानन्द ने सामाजिक बुराईयों को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। समाज को सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। सत्यार्थ प्रकाश ग्रन्थ में स्वामीजी ने पाखण्ड से दूर मानसिक स्वच्छता विचारधारा की शुरुआत की। उन्होने वेदों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वेदों का अध्ययन कर सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विजेता सदन के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रबन्धन समिति सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, वरिष्ठ विभाग के मुखिया पूर्ण सिंह, कनिष्ठ विभाग के मुखिया नरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र चैहान, सुनील यादव, मुकेश, शुशीला, देवव्रत, सुदर्शन, संजय कुमार सहित शिक्षक व विद्यार्थी हाजिर थे।