जल शक्ति अभियान के टारगेट को तेजी से पूरा करें: सीईओ कमलप्रीत कौर

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलप्रीत कौर ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जल शक्ति अभियान के जो टारगेट है उनको पूरा करने के लिए तेजी से कार्य करें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलप्रीत कौर आज जिला सचिवालय में जल शक्ति अभियान से जुड़े अधिकारियों की बैठक ले रही थी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण, जल सरंक्षण और भविष्य को सुरक्षित रखना है। बरसात के मौसम में जल सरंक्षण कर व पौधारोपण का कार्य कर हम इस अभियान को सफल बना सकते है। उन्होंने कहा कि जल सरंक्षण से जल स्तर ऊंचा होगा तथा इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने, डीटीपी विभाग, नगर परिषद, नगर पालिकाओं को रूफ टॉप वाटर, रेन हार्वेस्टिंग, शॉकपिट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो टारगेट सरकार द्वारा पिछले वर्ष दिए गए थे, इस वर्ष उससे डेढ गुना का टारगेट पूरा करना है। बैठक में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेश, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार, पीडब्ल्यूडी के उपमंडल अभियंता अजीत, डीपीएम पिंकी यादव, एचएसआईआईडीसी के मैनेजर सुनील कुमार, एनवाईके जिला युवा समन्वक मोनिका नांदल, एचएसवीपी के जेई रोहित, नगर परिषद एमई अजय सिक्का, डीटीपी से जेई राजसिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *