जिला में वैक्सिनेशन का कार्य जारी, अब तक 192758 ने कराया कोविड टीकाकरण

वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने उपरांत लें एपॉयमेंट : डीसी


–बिना पंजीकरण, एपॉयमेंट व आईडी फ्रूफ के नहीं लगेगी वैक्सीन


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। जिला में अब तक 192758 लोग कोविड टीकाकरण करा चुके हैं। डिप्टी सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी डा. अशोक ने बताया कि टीका लगवाने के लिए घर से कुछ खा-पीकर ही आएं। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देेने की भी सलाह दी।

आज यहां-यहां लगाई गई कोविड वैक्सीन

डॉ. अशोक ने बताया कि बुधवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल, मीरपुर, पीएचसी बासदूदा, गुडियानी, फतेहपुरी, भाड़ावास, टांकड़ी, संगवाड़ी व यूपीएचसी राजीव नगर रेवाड़ी पर 18 से 44 आयु वर्ग तथा नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, सीएचसी बावल, सीएचसी नाहड़, सीएचसी गुरावड़ा, पीएचसी मसानी, एसडीएच कोसली, पीएचसी फतेहपुरी पर 45 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिला रेवाड़ी को 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 2 हजार डोज व 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए 25 सौ डोज प्राप्त होगी। डॉ. अशोक ने बताया कि आज सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, एक्साईज विभाग, बिजली निगम, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों व मीडियाकर्मियों ने भी वैक्सीन लगवाई।

रजिस्ट्रेशन और आईडी के बिना नहीं लगेगा टीका

सरकार द्वारा जारी पोर्टल या फिर आरोग्य सेतू एप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बिना टीका नहीं लगाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन का प्रिंट और आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा। पंजीकरण के समय ही उनको अपॉइंटमेंट मिलेगा कि उनको किस सेंटर पर, कब और कितने बजे पहुंचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *