जिले का सीडी रेशो कम है, इसे बढाने के लिए बैंक ज्यादा से ज्यादा ऋण प्रदान करे: एसडीएम रविन्द्र यादव

— योजनाओं के तहत किए गए ऋण की प्रतिदिन भेजे रिपोर्ट:एलडीएम


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

एसडीएम रविन्द्र यादव ने कहा है कि किसानों की आय दुगुनी करने के लिए बैंक अधिकारी किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराएं ताकि किसान फसल के साथ-साथ अन्य कार्य करके अपनी आय में बढोतरी कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक किसानों की आमदनी दुगनी हो। एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव आज जिला सचिवालय में आयोजित बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बैंक सस्ता ऋण उपलब्ध कराकर लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में भागीदारी निभा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण से किसी व्यक्ति का लोन अस्वीकृत करते है तो उस पर उसका कारण अवश्य दर्शाया जाएं, बिना वजह किसी का भी ऋण अस्वीकृत न करें। एसडीएम ने सभी बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि सरकारी स्कीमों के ऋण तुंरत दें। उन्होंने कहा कि जिले का सीडी रेशो कम है इसे बढाने के लिए सभी बैंक ज्यादा से ज्यादा ऋण प्रदान करें तथा बैंक ग्राहकों को अच्छी ग्राहक सेवा देने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के आवेदन समय पर निपटाने का कार्य करें, ताकि किसी को परेशानी न हो। इस अवसर पर एलडीएम भूपेन्द्र राव ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत शिशु योजना, किशोर योजना, तरूण योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा प्रतिदिन रिपोर्ट भेजने को कहा। बैठक में डीडीएम नाबार्ड जगदीश परिहार ने कृषि ऋणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा 2022 में डब्लिंग ऑफ एग्रीलेंस के बारे में बताया। पीएनबी बैंक के सर्कल हैड आरके मीना, एलडीओ श्री कृष्ण बिश्वास, नाबार्ड के डीडीएम जगदीश परिहार, आफताब अहमद सहित बैंको के जिला कोर्डिनेटर, विभिन्न सरकारी एजसियों के प्रतिनिधी व मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *