जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर लगेंगे बीजेपी के हेल्प डेस्क :जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव

कोरोना वैक्सिनेशन  को लेकर रेवाड़ी बीजेपी  के कार्यकर्ता एक  बड़ा अभियान चलाने जा रहे है. यह बात जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने जिले की एक बैठक में कहीं। उन्होंने बताया कि  पार्टी का यह अभियान 14 मार्च से शुरू होकर पूरे महीने तक चलाया जाएगा.इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये हेल्प डेस्क लगाकर और घर-घर पहुंचकर संपर्क करेंगे.

जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज ने बताया कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 मुक्त भारत के लिये टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था. अब रेवाड़ी  भाजपा  कोविड मुक्त रेवाड़ी अभियान चलाएगी.बीजेपी जिला महामंत्री  ने कहा कि  टीकाकरण अभियान में जिले की जनता को भी जागरूक किया जाएगा. पार्टी के मंडल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लोगों से संपर्क करेंगे और वैक्सीन लगवाने में मदद करेंगे.

भारद्वाज ने बताया कि इस अभियान के तहत बीजेपी जिले भर के मण्डलों में टीकाकरण केन्द्र के पास एक हेल्प डेस्क लगाएगी.इसके माध्यम से टीका लगवाने के लिये रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा.भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान कोविड पोर्टल और आरोग्य सेतु एप के माध्यम से लोगों का रजिस्ट्रेशन कराने में मदद करेंगे. इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण केन्द्र तक लाने और उन्हें घर तक छोड़ने में मदद भी करेंगे. इस हेल्प डेस्क पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मदद के लिए मौजूद रहेंगे.

जिला महामंत्री ईश्वर सिंह चनीजा को इस अभियान को जिला संयोजक बनाया गया। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन के प्रति जो भ्रांतियां है उन्हें दूर करेगे। इस दौरान  इस अभियान के संयोजक  डॉक्टर हेमन्त सिंह,जिला विस्तारक उमेद सिंह व जिले के  सभी पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष इस बैठक में मौजूद रहे।