बजट से शिक्षा को मिलेगी एक नई दिशा- रमेश शर्मा

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मा. रमेश शर्मा ने बताया कि  बजट  में शिक्षा क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया हैं  ,नौवीं से बारवही तक सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का प्रावधान किया गया हैं तो वही दूसरी ओर बजट में नई शिक्षा नीति के तहत 21962 आंगनबाड़ियों में प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी। 1135 प्ले स्कूल मार्च 2021 से शुरू होंगे। दूसरे चरण में 2865 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा ।   बजट में  नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी. इसके लिए 192 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. शिक्षा क्षेत्र के लिए 18140 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है. पिछले बजट की तुलना में 17.8 करोड़ की वृद्धि की गई हैं ।