जेएनवी में कक्षा छठी में प्रवेश परीक्षा हेतु एडमिड कार्ड मिलने शुरू

16 मई को होगी प्रवेश परीक्षा आयोजित


नवोदय विद्यालय नैचाना में कक्षा छठी में प्रवेश हेतु होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड मिलने शुरू हो गए है।   प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना ललित कालडा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 16 मई को रेवाडी जिले के विभिन्न स्कूलों में होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र  www.novodaya.gov.in    पर विजिट कर प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय जो रजिस्ट्रेशन संख्या प्राप्त हुई थी उसे प्रयोग करना होगा। प्राचार्य ने बताया कि अधिक जानकारी व किसी भी परेशानी के लिए नवोदय विद्यालय नैचाना के कार्यालय में रविवार व अवकाश के दिन छोडक़र प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक आकर सम्पर्क कर सकते है। इस प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन गत वर्ष दिसंबर 2020 में भरे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *