जेजेपी जिला अध्यक्ष ने किया लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन रेस्ट हाउस का निरीक्षण

 जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सभरवाल ने लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन रेस्ट हाउस का दौरा कर उसका निरीक्षण किया और विभाग के संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने की बात कही।  विभाग के जेई दलवीर सिंह ने आश्वस्त किया कि निर्धारित समय से पहले रेस्ट हाउस के सभी कार्य पूर्ण कर इसे सरकार को हैंड ओवर कर दिया जाएगा । लगभग सभी कार्य पूरे हो चुके हैं उन्होंने कहा कि बारीकी से निरीक्षण कर रेस्ट हाउस का कार्य एक माह में पूरा कर दिया जाएगा। जेजेपी जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सभरवाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के जेई दलवीर सिंह व संबंधित अधिकारियों से निर्माणाधीन रेस्ट हाउस बावल के कार्य की जानकारी ली और साथ ही मौके पर पहुंच निरीक्षण किया । उन्होंने पाया कि सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं और अगले एक माह में कार्य संपूर्ण होने के पश्चात । जैसे ही विभाग से लेटर जारी होगा उचित समय देखकर इसका उद्घाटन करवाया जाएगा।  इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद राजवीर , रणजीत नंबरदार , सुखबीर बावल , राजबीर तिहाडा , भूप सिंह , इनसो जिला प्रधान सतेंद्र झाबुआ , बलवंत मास्टर , रमेश  जोत्रीवाल , कामरेड रमेश सैनी , एडवोकेट चरण सिंह , व रामस्वरूप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *