भाजपा ने किसानों को फसल का सबसे ज्यादा भाव देने का काम किया: लक्ष्मण यादव

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सबका साथ.सबका विकास के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए हरियाणा सरकार ने गरीबों, किसानों समेत हर वर्ग के हितों का ख्याल रखा है। जिसके चलते सरकार एक समान विकास को बढ़ावा देने को कृतसंकल्प है। यादव शुक्रवार को नाहड रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने आमजन की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का सर्वाधिक भाव देने का काम सरकार ने किया है और पिछले छह वर्षो से किसानों को एमएसपी बढाकर दिया हैएजिससे यह साबित होता है कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी होएइसके लिए अनेक योजनाएं चलाकर किसानों को लाभांवित करने की दिशा में काम हो रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर पशु क्रेडिट कार्ड के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार की जनहितैषी नीतियों के सकारात्मक परिणाम सामने रहे हैं। भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल में ग्रामीण विकास परियोजनाओं के क्रियांवयन को बढ़ावा मिल रहा है। लक्ष्मण सिंह यादव के समक्ष लोगों ने  समस्याएं रखीएजिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पार्षद अमित यादव, ब्लाक समिति सदस्य बाबूलाल बव्वा, भाजपा जिला सचिव डॉ. सुभाष यादव, नाहड मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, बेरली मंडल अध्यक्ष सोनू, जाटूसाना मंडल अध्यक्ष इंद्र राव, मंडल अध्यक्ष दयानंद यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बलजीत यादव, रणबीर कोहारड सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *