टी राजा सिंह को बीजेपी ने पार्टी से किया निलंबित, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

 रणघोष अपडेट. देशभर से

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को लेकर भाजपा ने बड़ा एकेशन लिया है। भाजपा ने टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। भाजपा ने पार्टी से निलंबित करने के साथ ही टी राजा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और 10 दिन में जवाब मांगा है। इससे पहले पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने राजा को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया था। बीजेपी विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। फारुकी ने हाल ही में शहर में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *