उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विशेष सहायक एडवोकेट महेश चौहान ने गांव प्राणपुरा पहुंच लोगों की जन समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए तुरंत प्रभाव से कार्य करने को कहा। गांव में पहुंचने पर मौजूद लोगों ने फूल माला व पगड़ी बांधकर स्वागत किया। महेश चौहान ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार जनहित के कार्यों में लगी हुई है प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए निरंतर अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक गांव में विकास को नई गति दी जाएगी जो भी सामूहिक कार्य हैं उनका संबंधित विभाग से एस्टीमेट तैयार करवा कर सरकार को भेजे ग्रांट की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। आयोजन पार्टी के कार्यकर्ता जगदीश नेहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर चौधरी देवी राम, शीशराम चौकन, जीतराम लौर, पूर्व इनसो जिला अध्यक्ष सत्येंद्र झाबुआ, भरत नंबरदार, कमल शर्मा, सुंडाराम, पूर्व सरपंच मीर सिंह राणोली, पूर्व सरपंच कपिल नेहरा, पूर्व सरपंच राधे कृष्ण, सुमेर सिंह, रणसिंह, विकास, करतार सिंह, मुख्तियार सिंह, नत्थू सिंह, चंदराम, बलवान सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।