डीएड.डीएलएड में प्रवेश व रि-अपीयर के लिए परीक्षाएं 2 मार्च से

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा डी.एड./डी.एल.एड. प्रवेश–वर्ष  2015–17 (चतुर्थ सैमेस्टर), वर्ष 2016-18, वर्ष 2017-19, वर्ष 2018-20 तथा प्रवेश वर्ष 2019-21 के सत्र की ‘रि–अपीयर’ व ‘विशेष अवसर’ की परीक्षाएं आगामी 2 मार्च, 2021 से संचालित करवाई जाएंगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश–पत्र (एडमिट कार्ड) संस्था की लॉग–इन आई.डी पर आज से लाईव कर दिए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से सम्बन्धित संस्था अपना यूजर आई.डी पासवर्ड प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं। संस्था के मुखिया व परीक्षार्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश–पत्र का रंगीन प्रिंट लिया जाना है, जिस पर नवीनतम रंगीन फोटो लगाकर संस्था के मुखिया से सत्यापित करवाया जाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *