राजनीति में खालीपन को भरेगा अपना भारत मोर्चा, अशोक तंवर की नई पारी

WhatsApp Image 2021-02-25 at 7.39.59 PM

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. अशोक तंवर द्वारा गठित अपना भारत मोर्चा के कार्यक्रम का रेवाड़ी में भी लाइव प्रसारण देखा गया। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हुए कार्यक्रम का झज्जर रोड स्थित जीआर मेमोरियल कालेज के हाल में सीधा प्रसारण देखा गया। आयोजित हुए कार्यक्रम की कमान नवीन अरोड़ा ने संभाली। अपने संबोधन में नवीन अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में एक राजनीतिक खालीपन बना हुआ था तथा अपना भारत मोर्चा इसको भरने का काम करेगा। मोर्चा विपक्ष की भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह जनता के लिए, जनता द्वारा, जनता का मोर्चा है। उन्होंने कहा कि यह मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर काम करेगा। उनकी इस लड़ाई में पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अशोक तंवर उनके पुराने साथी हैं तथा वे लोग पिछले लंबे समय से जनता के बीच काम कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद हरीश अरोड़ा, पंजाबी बिरादरी के प्रधान प्रेमनाथ गेरा, डा. शरद चौहान, दीपक गुप्ता, मनीष अरोड़ा, संजीव दुआ, कृष्ण अरनेजा, मुरारी लाल, अशोक यादव, जगदीप, संजीव, कमलेश कुमार, मीनाक्षी अरोड़ा, नवनीत सोनी, गौरव आहूजा विशेष तौर पर मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *