यादव कल्याण सभा रेवाड़ी के प्रधान रामबीर सिंह यादव ने गांव नाहड़ के मूल निवासी तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के डीन पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. के सी यादव के निधन पर यादव कल्याण सभा रेवाड़ी की ओर से शोक जताया है। इसे प्रदेश के इतिहास एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति बताया है. सभा प्रवक्ता डॉ. कंवर सिंह यादव ने बताया कि डॉ. कृपाल चन्द यादव “अखिल भारतीय यादव महासभा” के संरक्षक थे। इतिहास एवं संस्कृति में उनका विशेष योगदान रहा है। इन क्षेत्रों में उनकी दक्षताओं के अनुरूप राज्य सरकार ने उनको इतिहास एवं संस्कृति अकादमी हरियाणा का निदेशक नियुक्त किया था। इतिहास एवं संस्कृति विषयों पर उनकी 40 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। डॉ. के सी यादव जापान की टोकियो युनिवर्सिटी की फोरेन स्टडीज के विजिटर प्रोफ़ेसर के पद पर भी रहे. 11 अक्टूबर, 1936 में नाहड़ के किसान परिवार में जन्मे डॉ. यादव ने 27 मई, 2021. को गुरुग्राम में अन्तिम सांस ली. उनके बड़े बेटे डॉ. नीरज यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी. यादव समाज से एक विख्यात इतिहासकार बिछुड़ गया है.