दक्षिण हरियाणा में तेजी से बदल रही राजनीति को जरूर पढ़िए

दक्षिण हरियाणा में भाजपा के सबसे बड़े रणनीतिकार बनते जा रहे अरविंद यादव


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी


 2019 के विधानसभा चुनाव में प्रचार चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कार्यक्रम आयोजित कर मंच पर अलग तरीके से नाराजगी जताते समय हुए हंगामें के बाद तेजी से सुर्खियों में आए वर्तमान में हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव अब भाजपा संगठन के लिए रणनीतिकार बन चुके हैं। संगठन ने उन्हें अब पंचायत चुनाव में महेंद्रगढ़ जिले का प्रभारी बनाया है। अरविंद यादव समय समय पर भाजपा के लिए संकट मोचक की भूमिका में रहे हैं। संगठन की मीटिंग में अपनी बात बेबाकी से कहने वाले अरविंद यादव की गिनती  मुख्यमंत्री मनोहरलाल के बेहद करीबी एवं संगठन की मजबूत खुराक के तौर पर बन चुकी है। पिछले लोकसभा चुनाव में रोहतक के प्रभारी का दायित्व भी बखूबी निभाया। हरियाणा में हाईकमान उनका ज्यादा प्रयोग प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर  संगठन के तौर पर ज्यादा कर रही है। दक्षिण हरियाणा में भाजपा में नेताओं की पोजीशन तय की जाए तो अरविंद यादव टॉप-5 की सूची में आ चुके हैं। नांगल चौधरी से लेकर गुरुग्राम तक होने वाली राजनीतिक गतिविधियों में आला कमान उनके दिमाग का पूरा इस्तेमाल कर रहा है। विधानसभा चुनाव में राव से सीधे टकराव के बाद अरविंद यादव की गिनती भी अब राव विरोधी धड़े के तौर पर बन चुकी चुकी है। राव खेमें का मानना है कि विधानसभा चुनाव में उनके साथ भीतरघात हुआ है जिसमें अरविंद यादव विशेष भूमिका में रहे। बड़े स्तर पर शिकायतें भी हुईं। एक समय ऐसा भी आया जब अरविंद यादव अलग थलग नजर आए लेकिन करीब दो साल पहले सरकार ने उन्हें हरको बैंक का चेयरमैन बनाकर राव के भ्रम को खत्म कर दिया। यहीं कारण है कि राव इंद्रजीत के सुर अब भाजपा से नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में भाजपा भी दक्षिण हरियाणा में अपनी ताकत को कमजोर नहीं होना देना चाहती। इसलिए उन्होंने अरविंद यादव की भूमिका का विस्तारीकरण कर दिया है ताकि समय रहते स्थिति को काबू में किया जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *