देश में बढ़ेगी टीकाकरण की रफ्तार, दो वैक्सीन और एंटी-कोविड गोली को मिली आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी

भारत की वैक्सीन बास्केट का विस्तार करते हुए सेंट्रल ड्रग अथॉरिटी ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविड-19 वैक्सीन कॉवोवैक्स, बॉयोलोजिकल ई के कॉर्बवैक्स और एंटी-कोविड गोली मोलनुपिरवीर को आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा मंगलवार को यह घोषणा केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड -19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) द्वारा कोविड -19 टीकों कोवोवैक्स और कॉर्बेवैक्स को कुछ शर्तों के साथ आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) देने की सिफारिश के एक दिन बाद हुई।इसने कोविड-19 के वयस्क रोगियों के इलाज के लिए दवा मोलनुपिरवीर को प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने की भी सिफारिश की।एक ट्वीट में, मंत्री ने कहा, “बधाई भारत। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करते हुए, सीडीएससीओ, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ही दिन में : – कॉर्बवैक्स वैक्सीन, कॉववैक्स वैक्सीन एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर को प्रतिबंधित उपयोग के लिए आपातकालीन स्थिति में 3 स्वीकृतियां दी हैं”।

इस मंजूरी के साथ देश में आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण प्राप्त करने वाले कोविड टीकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।छह कोविड-19 टीके – सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड, भारत बायोटेक के कोवैक्सिन, जीडस कैडिला के जीकॉव-डी, रूस के स्पुतनिक वी और यूएस-निर्मित मॉडर्न और जॉनसन एंड जॉनसन – पहले ही भारतीय दवा नियामक से इयूए प्राप्त कर चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *