नवनिर्वाचित चेयरपर्सन पूनम यादव ने अपना पद संभालते ही अपने काम को त्वरित गति प्रदान करते हुए शास्त्री नगर पहुंचकर वहां के निवासियों की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। बड़ी संख्या में उपस्थित हुए वहां के निवासियों ने चेयरपर्सन का स्वागत किया। कालोनीवासियों की ओर से बिजली, पानी, सीवर व कालोनी को अप्रुवड करने की मांग पार्षद कुसुमलता के माध्यम से रखी। जिस पर चेयरपर्सन ने अधिकारियों से मिलकर शीघ्र हल निकालने का आश्वासन दिया। पूर्व पार्षद एडवोकेट बलजीत यादव को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। सांसद निधि कोष के संयोजक विवके ढींगरा ने भी मौके पर समस्याओं को शीध्र हल करने की हर संभव सहायता की बात की। पार्षद कुसुमलता, पार्षद नीरज कुमार, पार्षद बबीता देवी, पार्षद रमेश मोरवाल, पार्षद नरेश हजारीवास, पार्षद सतेंद्र यादव का भी फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कप्तान भोलाराम, संदीप शर्मा, सतबीर यादव, मूलचंद सिंहवैया, सुरेंद्र यादव, अजीत, शिवलाल, कुलदीप, महेंद्र नम्बरदार, कृष्ण कुमार, नित्यानंद व बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहयोग किया।