नया गांव (बीकानेर) की बेटी चाहत कौशिक को फिजिक्स में मिली सफलता

नया गांव (बीकानेर) निवासी *चाहत कौशिक* पुत्री कर्मबीर कौशिक ने फिजिक्स विषय में पहले प्रयास  में नेटजेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया रैंकिंग में  110 रैंक प्राप्त कर गांव माता पिता का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में पी.एच.डी. की तैयारी कर रही चाहत कौशिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा रिटायर्ड हैडमास्टर श्री राम लाल कौशिक अपने गुरु जनों को दिया हैं। उनकी सफलता पर दादी श्रीमती धन्नो देवी, माता देवलता ,पिता श्री कर्मबीर कौशिक, चाचा युद्धवीर कौशिक,चाची सुनीता परिवार के अन्य सदस्यों ने  खुशी प्रकट की है।