— वक्ताओं ने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ का जताया आभार
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद से जीएल शर्मा के सम्मान में पंजाबी समाज के प्रबुद्ध लोगों ने उनके निवास पर पहुंच कर बधाई दी। पंजाबी समाज के बलदेव राज गुगलानी के नेतृत्व में ओमप्रकाश कालरा, रमेश कामरा, धमेंद्र बजाज सहित कई हस्तियों ने जीएल शर्मा को प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष और कार्यालय निर्माण विभाग का प्रभारी बनाए जाने की बधाई दी। साथ ही इन लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का आभार जताया। अर्जुन मंडल महामंत्री ललित क्रांतिकारी और मंत्री अशोक सेन व युवा मोर्चा के नेतृत्व में सभी मंडल कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर भव्य स्वागत किया। उनके साथ अर्जुन मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेश वशिष्ठ का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जीएल शर्मा ने ललित क्रांतिकारी के कार्यालय का रिबन काट कर उद्धघाटन किया और ललित को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मनोज गुप्ता, जवाहर खरबन्दा, सुमित शर्मा, जोगिंदर धनखड़, दलबीर, सुरेश कल्सन, नवीन शर्मा, यशोदा देवी, सुभाष, जयपाल, अर्जुन मंडल की पूर्व महिला अध्यक्ष नेहा, कविता चौहान, उषा देवी, कृष्णा देवी, तिलक राज, यशपाल, नरेन्द्र गुलिया, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।