सोमवार हरको बैंक चेयरमैन डॉ. अरविन्द यादव ने पंजाबी समाज रेवाड़ी व पंचनद समिति के सौजन्य से मोती चौक पर दुकानदारों व आमजन की सेवा के लिए वाटर कूलर का अनावरण किया। पंजाबी समाज रेवाड़ी के प्रधान प्रेम गेरा व पंचनद समिति के जिला अध्यक्ष केशव चौधरी के सामूहिक प्रयासों से यह सराहनीय एवं जनसेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मोती चौक व्यापारी संघ दिनेश कपूर, अनिल अरनेजा, वरिष्ठ भाजपा नेता रत्नेश बंसल, अमित यादव, बीरबल वर्मा, सुरेखा धींगरा, नन्द लाल धींगरा, सरदार प्रीतपाल सिंह, पूर्व पार्षद हरीश अरोड़ा, किशन लाल मेहता, रामौतार कतोपुरी, कमल सरपंच एवं पंजाबी समाज व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।