पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था संदेश राष्ट्रीयता का मतलब भारत माता

भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी मंडल के अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प अर्पण करके नमन किया। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 में हुआ था ।11 फरवरी 1968 में उनका  देहांत हुआ। उन्होंने कहा था कि हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता है केवल भारत ही नहीं माता शब्द हटा लिया जाए तो भारत केवल जमीन का टुकड़ा मात्र बनकर रह जाएगा। इस अवसर पर मंडल महामंत्री संजय चौहान, मंडल उपाध्यक्ष जयमाला कोशिश, महेश स्वामी मंडल सचिव सुरेखा धींगरा, रोशन लाल, गिरीश सिंगला, तिलक राज गौड़ ,मीडिया प्रभारी, राजेश कुमार सैनी, नंदलाल धींगरा, जगमोहन अग्रवाल, रोहन,निखिल, दिनेश कुमार व अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *