पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के पितृपुरूष के रूप में जाने जाते है : जिला भाजपा

भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गईं। उनकी प्रतिमा पर उन्हे श्रद्धासुमन  पुष्प अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने  कहा की दीनदयाल जी का जीवन और उनका मिशन हम सभी को प्रेरणा देता है। भाजपा दीनदयाल  उपाध्याय की पुण्यतिथि कोसमर्पण दिवसके रूप में मनाती है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी थे। वह भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी थे। भारतीय जन संघ ही बाद में जाकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में अस्तित्व में आया। उन्हें भाजपा का पितृपुरूष भी कहा जाता है। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया की पंडित दीनदयाल का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।  वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।  प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि  राजनीति के अलावा दीनदयाल  उपाध्याय की साहित्य में भी गहरी रुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। उन्होंने एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी थी जिसके तहत विभिन्न संस्कृतियां आपस में मिलकर एख मजबूत राष्ट्र का निर्माण करें। इस दौरान  जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, ईश्वर चानीजा, जिला उपाध्यक्ष अजय कांतिवाल,जिला सचिव कुलदीप चौहान, मोशमी, डॉ. सुभाष, किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यदेव यादव, जिला आईटी सेल प्रमुख नवीन कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी यादव, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सांभरिया, अध्यक्ष मण्डल दीपक मंगला, बाबूलाल छाबड़ी, सहकोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, जयववीर योगी, जगदीश सिराधना,राजबीर सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे