पार्टी का विस्तार करने के लिए भाजपा जाटूसाना मंडल की हुई मीटिंग

रणघोष अपडेट. जाटूसाना

जाटूसाना मंडल में भारतीय जनता पार्टी जाटूसाना मंडल के कार्यकर्ताओं का  कार्यकर्ता मिलन समारोह सुनील यादव मंडल महामंत्री जाटूसाना के कार्यालय पाहलावास पर रखा गया समारोह में मंडल   अध्यक्ष इंद्र राव ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का स्वागत किया और सभी को रेवाड़ी के नगर निकाय और नगर परिषद के प्रत्याशी के लिए अधिक से अधिक वोट जुटाने के लिए और उनके लिए प्रचार करने के लिए कहा। साथ ही आगामी 14 जनवरी की तैयारियों और  मंडल में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा ,किसान मोर्चाओबीसी मोर्चा बनाने  के लिए विचार विमर्श हुआ। मंडल महामंत्री सुनील राव ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष इंदर राव के साथ साथ मंडल महामंत्री कमल यादव, सुनील पाल्हावास,मंडल उपाध्यक्ष देवी दत्त शर्मा, सुरेश यादव, रीनू चौहान, मंडल सचिव मुकेश यादव, जयराज यादव, राजेश गुरावडा, कंवर सिंह, रेनू बाला, सत्य प्रकाश,कोषाध्यक्ष मोहन लाल सोनी तथा मीडिया प्रभारी योगेश राव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *