पार्वती मेमोरियल स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मोहल्ला कुतुबपुर स्थित पार्वती मेमोरियल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह शर्मा ने समस्त विद्यालय स्टाफ  को इस अवसर पर अपनी ओर से शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की। उन्होंने कहा कि नारी एक ऐसी शक्ति है, जो सभी रूपों में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर हर मुसीबत का बहादुरी के साथ सामना करती है। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, उससे पार पाने की क्षमता नारी को भलि-भांति आता है। यही कारण है कि आज पूरा विश्व नारी शक्ति को सलाम कर रहा है। इस दौरान विद्यालय स्टाफ  सदस्यों ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर विद्यालय मुख्य अध्यापिका शशिबाला सहित स्टाफ़ सदस्य मनीषा, मीनाक्षी, कोमल, सपना, सोनू, अनीता, रेखा, हर्षिता, विभा,  प्रतिभा, सुनीता एवं राधा विशेष रुप से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *