राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गहली में महिला दिवस के अवसर पर नारी गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल धर्मपाल बडेसरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल धर्मपाल बडेसरा ने कहा कि बेटियां आज के दिन हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं तथा माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं उन्होंने कहा कि सभी बेटियां मेहनत एवं लगन से इतिहास बना सकती हैं तथा किसी भी क्षेत्र में उच्च पद पर पहुंच सकती है । उन्होंने इस अवसर पर समस्त महिलाओं को नमन करते हुए ग्राम की एमबीबीएस आईआईटी तथा प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर चयनित महिलाओं को सम्मानित किया। जिनमें दिव्या चौधरी पुत्री नफे सिंह राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन, दीक्षा चौधरी पुत्री अमरजीत आईआईटी रुड़की में चयन, सृष्टि पुत्री भूपसिंह आईआईटी रोपड़ इसके अतिरिक्त दीक्षा एवं त्रिशला पुत्री विनोद कुमार, प्रतिका चौधरी पुत्री राजपाल, नीतू चौधरी पुत्री महिपाल, टीना पुत्री ओमप्रकाश, नेहा पुत्री सतपाल, तितिक्षा पुत्री डॉ जितेंद्र, गरिमा पुत्री संदीप, एवं लकी पुत्री सतपाल का एमबीबीएस में चयन होने पर सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ जितेंद्र भारद्वाज एवं रजिता शर्मा ने किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत गहली के सरपंच नरेश कुमार, आईआईटी रुड़की की छात्रा दीक्षा चौधरी, महेंद्रसिंह बडेसरा, नफे सिंह, अमरजीत बडेसरा, सत्यवीर बडेसरा, महिपाल कुलदीप आदि ने महिला दिवस पर अपने विचार प्रकट किये। प्राचार्य अशोक कुमार ने महिलाओं को समाज की धुरी बताते हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राध्यापक सुरेश कुमार, बजरंग लाल, सुनीता रंगा, सुनीता यादव, विनेश कुमारी, रजिता शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, उषा कुमारी डीपीई, पीटीआई धर्मसिंह, भूपेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, महेंद्र शर्मा, ललित वर्मा, संजय बायला, सुभाष यादव, मनीषा ममता किरण सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।