पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने सुनी समस्याएं

पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने आज विकास नगर में जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं को संबधित अधिकारियों तक पंहूचाई। कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया। कैप्टेन ने कहा कि मैंने हमेशा पूरी रेवाडी विधानसभा का बिना भेदभाव के विकास कार्य किया है। उसी को आगे बढाते हुए आपके विधायक चिरंजीव राव भी आप लोगों की बीच रहते हैं और आपकी समस्याओं का समाधान कराते हैं। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि सबसे बडी समस्या यहां डबल फाटक पर बन रहे अंडरपास की है। जो कि कछुआ गति से चल रहा था और अब तक कार्य रूका हुआ है। यहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, अंडरपास न बनने की वजह से सभी को परेशानी का सामना करना पड रहा है। इसलिए इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि अगले विधानसभा सत्र में आपके विधायक चिरंजीव राव इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएगें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *