प्रजापत व सैनी समाज के लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम यादव को दिया समर्थन

वार्ड 2, 6, 28, 30 में खड़े प्रत्याशियों को कांग्रेस ने समर्थन दिया


parjapat samaj 2

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम यादव के समर्थन में प्रजापत समाज और सैनी समाज एक धड़े ने  मंगलवार को अपना समर्थन दे दिया। प्रजापत समाज के बीर सिंह प्रधान, धनीराम पार्षद और दौलतराम प्रजापत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत बडा परिवार है, इतने बडे परिवार में कभीकभी मनमुटाव हो जाता है। लेकिन अब हम कांग्रेस पार्टी के साथ हैं, हमारा सारा समाज एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रम यादव को जीताएगा। दूसरी तरफ सैनी समाज के खुशीराम सैनी, हरीश सैनी, रजनी कांत सैनी, अमित सैनी, सतीश सैनी, सूर्यकांत सैनी, रामजी लाल सैनी इत्यादि ने कहा कि हम सभी सैनी समाज के लोग कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। कई वर्षों से हम कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है। जो सभी को जोडने का काम करती है। कैप्टेन अजय सिंह ने रेवाडी शहर और पूरी रेवाडी विधानसभा के लिए बिना भेदभाव के बहुत कार्य किए हैं।  विधायक चिरंजीव राव की उपस्थिति में दोनों समाज के इन लोगों ने अपना समर्थन विक्रम यादव दिया है। चिरंजीव राव ने कहा कि 16 दिसंबर को विक्रम यादव अपना नामांकन करेंगी और उससे पहले कैप्टेन अजय सिंह यादव के निवास स्थान पर सुबह 11 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक भी की जा रही है।

 वार्ड 2, 6, 28, 30 में खड़े प्रत्याशियों को कांग्रेस ने समर्थन दिया

 चिरंजीव राव ने बताया कि वार्ड 2 से सुरेश शर्मा, वार्ड 6 से ज्योति प्रजापती पत्नि प्रवीण कुमार, वार्ड 28 से दीपक सैनी और वार्ड 30 से अमृतकला टिकानियां को कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन दिया है।

वहीं विक्रम यादव ने माडल टाउन नई आबादी में डोरटूडोर कर लोगों से मतदान करने की अपील की। विक्रम यादव ने कहा कि रेवाडी शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जगहजगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, वार्डोँ में सिविरों का बुरा हाल है, सडकों की जर्जर हालत है, शहर में आवारा पशुओं का बोलबाला है। यदि जनता ने मौका दिया तो शहर वासियों को सभी समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *