कनीना क्षेत्र में पहली बार देखने में आया है कि महाशिव रात्री पर्व के समीप सरसों की कटाई शुरू हो गई है। सामान्यतया होली पर्व के आसपास सरसों की कटाई होती थी। मार्च माह के पहले पखवाड़े में सरसों की कटाई शुरू होने पर प्रवासी मजदूरों का आगमन भी शुरू हो गया है। फिलहाल इक्का-दुक्का खेतों में कटाई की जा रही है लेकिन सप्ताहभर में लगभग सभी खेतों में सरसों की कटाई कार्य किया जायेगा। किसान इसके लिये कटाई यंत्रा के सााि तैयार हैं। मजदूरों के अलावा क्षेत्र में करीब 5 रिपर बाईडंर मशीने आ चुकी हैं जिनसे गेहूं की कटाई आसान होगी। गेहूं कटाई के साथ-साथ पशु चारा भी इन मशीनों से आसानी से अलग किया जा सकेगा। उन्हाणी वासी किसान सुरेश चौधरी ने बताया कि सरसों की कटाई शुरू हो चुकी है। सप्ताहभर बाद कटाई कार्य के चलते गावों में सूनापन दिखाई देने लगेगा।